परियोजना का सारांश
एआई सिटी, लखनऊ 20 एकड़ से अधिक
एआई सिटी (AI City) की परिकल्पना एक उद्देश्यपरक नवाचार जोन के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को भारत के अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के रूप में स्थापित करना है। इस पहल के अंतर्गत एआई इकोसिस्टम की सभी महत्वपूर्ण लेयर्स, जैसे हार्डवेयर, कम्प्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर, आधारभूत विकास तथा एआई-संचालित सल्यूशन्स को एकीकृत वातावरण में सह-स्थित करने की योजना है, जिससे अनुसंधान, तैनाती एवं व्यावसायीकरण की प्रक्रिया को तीव्र गति प्रदान की जा सके।
विज़न
- एआई वैल्यू चेन को अपनाना
- उच्च मूल्य रोजगार सृजन
- सकल मूल्य संवर्धन (GVA) वृद्धि को समर्थन
- संतुलित क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन
- शासकीय परिवर्तन को गति प्रदान करना
- “विकसित उत्तर प्रदेश विज़न 2047” को तीव्र गति प्रदान करना

- वृंदावन योजना आईटी सिटी, लखनऊ में प्रस्तावित
- कुल 258.59 एकड़ | 32.15 एकड़ कन्वेंशन सेंटर हेतु | आईटी और मिश्रित भू-उपयोग हेतु
- एआई सिटी फेज-I लगभग 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में प्रस्तावित | अधिकतम एफ.ए.आर. 4
- GRIHA / IGBC / LEED प्रमाणन स्तरों के आधार पर 3% से 7% तक अतिरिक्त एफ.ए.आर.
- टॉप टेलीकॉम ऑपरेटरों के माध्यम से समर्पित कनेक्शन के प्राविधान के साथ हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध
- तीन 220 केवी ग्रिड स्टेशनों हेतु 400 केवी विद्युत आपूर्ति | 24×7 जल एवं गैस आपूर्ति उपलब्ध
- स्टॉर्म वॉटर, सीवेज एवं वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधाएं उपलब्ध
कम्पोनेन्ट्स
- आइकॉनिक ऑफिस टावर
- एआई एवं डीप-टेक हेतु इनक्यूबेशन सेंटर
- एआई-सेंट्रिक फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस
- कमर्शियल एवं एमेनिटी ब्लॉक
- हाई-परफॉरमेंस कम्प्यूट कैपेसिटी
- एआई टेस्टिंग एवं सिमुलेशन लैब्स























