उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति, 2024  |  इन्वेस्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत

उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति, 2024

मुख्य पृष्ठ  »  उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति, 2024

उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति, 2024 का उद्देश्य पारंपरिक प्लास्टिक के सतत् एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में बायो-प्लास्टिक सामग्री के विनिर्माण को प्रोत्साहित करना तथा उत्तर प्रदेश को हरित औद्योगिक विनिर्माण के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है।

पात्रता मानदंड

  • एंकर इकाई हेतु ₹1,000 करोड़ अथवा उससे अधिक का निवेश

प्रमुख प्रोत्साहन

प्रोत्साहन विवरण
पूंजीगत सब्सिडी 7 वर्षों में 50%
नेट एस0जी0एस0टी0 प्रतिपूर्ति 10 वर्षों हेतु 100% प्रतिपूर्ति
ब्याज सब्सिडी 2 वर्षों हेतु 5% प्रति वर्ष
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट 10 वर्षों हेतु 100%
स्टाम्प ड्यूटी में छूट 50–100%

समस्त प्रोत्साहनों का कुल योग, पात्र निवेश की अधिकतम 200% सीमा के अधीन होगा।
नोडल एजेंसी : इन्वेस्ट यूपी

नीति एवं शासनादेश