उत्तर प्रदेश निवेश तथा रोज़गार प्रोत्साहन नीति 2017

मुख्य पृष्ठ  »  उत्तर प्रदेश निवेश तथा रोज़गार प्रोत्साहन नीति 2017

नीति के प्रमुख उद्देश्य

पीछे जाएँ

  • उत्तर प्रदेश में रोजगार संवर्धन हेतु निवेश आकर्षित करना की छवि उत्तर प्रदेश में रोजगार संवर्धन हेतु निवेश आकर्षित करना
  •  निर्माण परिमाण बढ़ाने हेतु राज्य की प्रमुख शक्तियों को संचालित करना की छवि निर्माण परिमाण बढ़ाने हेतु राज्य की प्रमुख शक्तियों को संचालित करना
  • नवाचार, उद्यमिता तथा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना की छवि नवाचार, उद्यमिता तथा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना
  • त्वरित औद्योगीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय व सतत विकास का संतुलन सुनिश्चित करना की छवि त्वरित औद्योगीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय व सतत विकास का संतुलन सुनिश्चित करना

नीति की प्रमुख विशेषताएँ

  • स्टाम्प शुल्क – बुंदेलखंड व पूर्वाञ्चल में 100%, मध्यांचल व पश्चिमाञ्चल में 75% (गौतम बुद्ध नगर व गाजियाबाद को छोड़कर) तथा गौतम बुद्ध नगर व गाजियाबाद में 50%
  • ईपी एफ़ प्रतिपूर्ति : ई पी एफ़ में नियोक्ता के अंश का 50% तक दिये जाने की सुविधा उन इकाइयों हेतु जो 100 अथवा अधिक अकुशल श्रमिकों को सीधा रोजगार प्रदान करती हैं
  • एस जी एस टी प्रतिपूर्ति : छोटे उद्योगों हेतु 5 वर्षों के लिए @90% शुद्ध एस जी एस टी प्रतिपूर्ति , माध्यम उद्योगों हेतु 5 वर्षों के लिए @60%, बड़े उद्योगों हेतु (मेगा उद्योगों को छोडकर) 5 वर्षों के लिए @60% तथा मेगा उद्योगों हेतु 10 वर्षों के लिए @70%
  • पूंजीगत ब्याज अनुवृत्ति – 5% प्रतिवर्ष 5 वर्षों के लिए
  • अवसंरचना ब्याज अनुवृत्ति – 5% प्रतिवर्ष 5 वर्षों के लिए
  • औद्योगिक गुणवत्ता विकास – 5% प्रतिवर्ष 5 वर्षों के लिए
  • विद्युत शुल्क – राज्य में स्थापित नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर 10 वर्षों हेतु 100% छूट, साथ ही उन नए उद्योगों को, जो निजी प्रयोग हेतु कैप्टिव पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन कर रहे हैं, 100% छूट
  • मंडी शुल्क – सभी नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को कच्चे माल के क्रय पर 5 वर्षों हेतु मंडी शुल्क से 100% की छूट
  • रोज़गार सृजन को प्रोत्साहन :- उन इकाइयों को जो न्यूनतम 200 कुशल व अकुशल कर्मियों को सीधा रोजगार प्रदान करती हैं, नियोक्ता के अंश में 10% अतिरिक्त ई पी एफ़ प्रतिपूर्ति की सुविधा

नीति दस्तावेज़ डाउनलोड करें (भाषा अंग्रेज़ी) साइज :256 KB अंतिम अद्यतित –
अक्टूबर 15, 2021
     नीति दस्तावेज़ डाउनलोड करें (भाषा हिन्दी) साइज :256 KB अंतिम अद्यतित – अक्टूबर
15, 2021


  उत्तर प्रदेश निवेश तथा रोज़गार प्रोत्साहन नीति 2017 की छवि